Breaking News

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी प्रेम सिंह का निधन

नयी दिल्ली,  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और दिल्ली प्रदेश कांगेस समिति के पूर्व अध्यक्ष चौधरी प्रेम सिंह का आज रात  दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सिंह को चार दिन पहले सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंह ने रात 10 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली।

चौधरी प्रेम सिंह ने वर्ष 1958 में अंबेडकर नगर से पहला चुनाव लड़ा था और वर्ष 2013 तक लगातार इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे थे। इसी क्षेत्र से लगातार 10 बार चुनाव जीतने पर उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में शामिल जा चुका है। पचास से भी अधिक वर्षों तक राजनीति में रहे श्री सिंह ने अपनी शिक्षा दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज से पूरी की थी।