साधु की हत्या के आरोप में अन्य साधु गिरफ्तार

खरगोन , आश्रम में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक साधु ने दूसरे साधु की हत्या कर दी। यह घटना मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र के जंगल की है। बड़वाह के थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी साधु कृष्णागिरी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नजीराबाद थाने के कौशलपुरी निवासी साधु अजय मिश्रा ;50 वर्ष की आज सुबह हत्या कर दी।

बिना खाता खुलवाएं इस बैंक से ले सकते ATM कार्ड,जानें पूरा प्रोसेस..

उन्होंने बताया कि आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों साधु बड़वाह से 10 किलोमीटर दूर जंगल में नर्मदा तट पर स्थित कोठावा आश्रम में निवासरत थे। उनमें आश्रम के वर्चस्व को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। कृष्णागिरी के विरुद्ध पूर्व में भी नशा करने व विवाद करने की शिकायतें आई थी।

अब आपकी वीडियो ऑडियो में बदल जाएगी, वॉट्सऐप के इस फीचर्स से….

आज सुबह आश्रम के रसोई घर में दोनों का पुनः आपस में विवाद हुआ जिस पर कृष्णागिरी ने मूसल से अजय मिश्रा के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी साधु ने घटनास्थल को साफ कर दिया और शव को नर्मदा के पानी में बहाने के लिए उसे 40 मीटर घसीट कर प्रयास भी किया।

महिला की आंख के अंदर मधुमक्खियों ने बनाया घर, डॉक्टर भी देखकर हुए हैरान

किंतु इसी बीच आश्रम के एक अन्य सेवादार ने कृष्णागिरी को बातों में उलझा कर पुलिस को सूचना दे दी जिसके चलते उसको गिरफ्तार कर लिया गया। अनिल यादव ने बताया कि मृतक साधु का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत उनके परिवार तथा आश्रम के उच्च पदस्थ संचालकों को सूचना दे दी गई है। उनका अंतिम संस्कार कल संपन्न होगा।

घर पर रात में सोई ये लड़की सुबह बन गई मां,अगले ही दिन हो गया बच्चा…

इस तारीख के बाद नहीं चलेगा फेसबुक….

दुनिया पर मंडरा रहा है यह जानलेवा खतरा,भारत सहित दुनिया के कई देश हैं परेशान

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप….

हाल ही में खोजा गया मानव शरीर का ये अज्ञात अंग,जाने शरीर के उस नए ‘अंग’ के बारे में..

स्मार्टफोन स्क्रीन पर होते हैं टॉयलेट सीट से कई गुना ज्यादा कीटाणु, रिसर्च में खुलासा

इस देश में गायों के लिए बनाए गए शौचालय…

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com