सोनाक्षी ने बताए मनचलों की बोलती बंद करने के टिप्स

sunakhiमुंबई,  अपनी ‘अकीरा’ यानि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जमकर मारधाड़ कर रही है। सबको बता रही है कि कैसे महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए दबंग बन कर रहना चाहिए। इसी सिलसिले में सोनाक्षी आज पहुंची थी मुंबई में अक्षय कुमार के वूमेन्स सेल्फ डिफेन्स सेंटर में जहां वूमेन्स पॉवर को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाती है।
सोनाक्षी इन दिनों पूरी तरह ‘अकीरा’ मूड में आ चुकी है और यहां भी उन्होंने अपना अभियान जारी रखते हुए सेंटर में आई महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स के कुछ टिप्स दिए। सोनाक्षी ने इस मौके पर बताया कि इव टीजिंग का डट कर मुकाबला करने के लिए कौन कौन से पैतरे अपनाने चाहिए। उनकी आने वाली फिल्म ‘अकीरा’ भी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो किसी अन्याय को सहन नहीं करती और बदमाशों पर हाथ उठा देती है।
सेंटर में आईं लड़कियां सोनाक्षी का साथ पा कर काफी प्रसन्न नजर आ रहीं थी। सोनाक्षी ने भी इन बहादुरों का सम्मान किया। सेंटर में अपनी फिल्म ‘अकीरा’ के प्रमोशन के साथ सोनाक्षी ने मार्शल आटर्स के कई पोज भी दिए।

Related Articles

Back to top button