अखिलेश आज छह रैलियों को करेंगे संबोधित, जलेसर में रणजीत सुमन को जिताने की अपील की

akhileshजलेसर,  समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज एटा के जलेसर में चुनावी रैली को संबोधित किया। अखिलेश यादव अपने संबोधन में विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा , साथ ही अपनी उपलब्धियां भी बतायी। भारी भीड़ देखकर अखिलेश यादव ने इसे एतिहासिक रैली करार दिया।

उन्होंने नोटबंदी पर बीजेपी को घेरते हुए कहा था कि इससे देश की अर्थव्यवस्था से नुकसान पहुंचा है। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन के बारे में बोलते हुए सीएम अखिलेश ने सोमवार को कहा था कि यह गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। हमारी सरकार बनेगी तो सबसे ज्यादा सम्मान नेताजी का बढ़ेगा। उन्होंने गठबंधन के पक्ष में कहा कि दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में सपा पहले कमजोर थी। अब साइकिल के हैंडल पर हाथ रख गया है, जिससे साइकिल तेज दौड़ने लगेगी। अब ये जिम्मेदारी यहां के मतदाताओं की है कि वो हमारे पक्ष में ऐसी लहर पैदा करें, जो चुनाव के आखिर तक चलती रहे और साइकिल को गति दे।उन्होने कहा कि रणजीत सुमन की मदद कर देना, इन्हे भारी बहुमत से जिता देना। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज प्रदेश भर में छह रैलियों को संबोधित करेंगे। इनमें से एटा में दो, अलीगढ़ में तीन और हाथरस में एक रैली शामिल है।

 

Related Articles

Back to top button