अखिलेश दास पंचतत्व में विलीन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ,  कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश दास आज यहां गोमती तट पर भैंसाकुंड में पंचतत्व में विलीन हो गये। वह 56 वर्ष के थे। अखिलेश दास का सुबह दिल का दौरा पडने से निधन हो गया था।

उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन, कानून मंत्री बृजेश पाठक,  राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और संजय सिंह मुख्य रुप से शामिल थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निवास स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
भैंसाकुंड पर उमडे जनसमूह के बीच उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार, स्वाति सिंह, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन;उपजा, के अरविंद शुक्ला ने भी शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button