Breaking News

प्यार मे धोखा खाई लड़की ने लगवाये बेवफाई के होर्डिंग और बैनर, हो जायेंगे हैरान ?

लखनऊ, प्यार मे धोखा खाई लड़की ने, वैलेंटाइन वीक पर बेवफाई के होर्डिंग और बैनर लगवाकर अपने लवर को भरपूर जवाब दिया है।

वैसे तो 7 फरवरी से वेलेंटाइंस डे वीक शुरू हो गया है। 14 फरवरी तक यह  प्यार का सप्ताह मनाया जाता है। हर रोज प्यार के इजहार के लिए खास दिन होता है।लेकिन अबकी बार प्यार के इस वीक में लखनऊ में कुछ अलग नजारा देखने को मिल रहा है।

यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर के चौराहों सहित लखनऊ मे कई स्थान  पर ऐसे होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं।व सड़कों पर लगे ‘सिद्धि हेट्स शिवा’ वाले होर्डिंग और पोस्टर किसी की बेवफाई बयां कर रहे हैं। पोस्टर देख कर ही समझ आ जाता है कि लड़की को शायद प्यार में धोखा मिला होगा, तभी ‘शिवा’ से नफरत करने वाली ‘सिद्धी’ ने इसे सरेआम कर दिया है। लड़की ने अपने प्रेमी को बदनाम करने का यह नया तरीका इजाद किया है।

‘सिद्धी हेट्स शिवा’ के पोस्टर देख लोग हैरत में हैं। लखनऊ मे ये होर्डिंग्स गोमतीनगर के अलावाआलमबाग क्षेत्र में भी लगे हैं। इसके अलावा करीब पांच से छह अन्य स्थानों पर भी होर्डिंग्स लगाए गए हैं। होर्डिंग्स  में सफेद रंग से पेंट करने के बाद काले रंग से सिद्धि हेट्स शिवा लिखा गया है। इसी में एक तरफ दिल बना है जिसे क्रॉस कर दिया गया है।

‘सिद्धी हेट्स शिवा’ के होर्डिंग्स और पोस्टर देख लोग इस के पीछे छिपी स्टोरी जानने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, यह बात अभी तक सामने नहीं आई है कि पोस्टर लगाने वाला है कौन और उसने ऐसा क्यों किया है। लेकिन होर्डिंग्स और पोस्टर देखकर ये पता चलता है कि प्यार मे धोखा खाने वाली ‘सिद्धी’  नाम की लड़की ने अपने लवर शिवा की बेवफाई मे यह काम किया है।