Breaking News

अखिलेश यादव ने चुनाव को लेकर जाहिर की शंका, कार्यकर्ताओं को किया सतर्क

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी ने विधानसभा चुनावों नतीजों को लेकर गंभीर आरोप लगायें हैं। उन्होने निकाय चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्ता को सतर्क रहने की हिदायत दी है। अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय, लखनऊ में नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

ये क्या किया हार्दिक पटेल ने अखिलेश यादव के साथ?

भाजपा सरकार से त्रस्त जनता, समाजवादी प्रत्याशियों को जितायेगी-अखिलेश यादव

 सपा ने सभी मेयर प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की, देखिये किसकी कितनी हिस्सेदारी ?

अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आज भी किसी को भरोसा नहीं है। उसमें साजिश की बू-आती है। इसलिए चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्ता को सतर्क रहना है। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें क्योकि उत्तर प्रदेश का संदेश राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण होगा। इन चुनावों से हम सन् 2019 के लक्ष्य के करीब भी पहुंच सकते हैं। 

सपा ने लखनऊ में शेष पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की…..

बीएसपी ने अपने लखनऊ पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की…..

प्रद्युम्न मर्डर केस में सीबीआई ने किया नया खुलासा……….

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली की सरकार के 4 वर्ष और उ0प्र0 की सरकार के 8 महीने बिना किसी उपलब्धि के बीत गए। भाजपा की क्या दिशा है यह भी तय नहीं है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा का बस एक मात्र उद्देश्य समाजवादी सरकार के कार्यों को बर्बाद करना और अखिलेश यादव के विरूद्ध दुष्प्रचार करना है।

नोटबंदी पर सर्वे: PM मोदी के दावों की खुली पोल- जनता त्रस्त, सरकार थी मस्त

आगामी विधानसभा चुनावों में, फेसबुक निभायेगा ये बड़ी जिम्मेदारी….

यूपी – खनन के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनावों में बहुमत से जीत के लिए कार्यकर्ता हर मतदाता तक समाजवादी सरकार के कामों का ब्यौरा लेकर पहुंचे। हमारा काम बोलता है। हमें जरा भी आलस्य नहीं करना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के पांच वर्ष का हर पल विकास और जनहित के किए समर्पित रहा है। कार्यकर्ता समाजवादी सरकार की पांच वर्ष की तमाम उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के साथ बूथ और वार्ड का इंतजाम फूलफ्रूप तरीके से करें।

मुलायम सिंह के खिलाफ कार सेवकों पर गोली चलाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा..जानिये पूरा हाल ?

विश्व चैम्पियन मेरीकाम एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आदत जनहित में काम करने की नहीं है। भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के दुष्परिणाम देश को भोगने पड़ रहे हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, सभी बेहाल हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। नियम है कि काम से जीवन बदलता है किन्तु भाजपा की राज्य सरकार बसों और भवनों का रंग बदलना ही अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है। कानून व्यवस्था चैपट है।

नोटबंदी का जश्न मनाने पर, अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, जानिये क्या कहा ?

नोटबंदी के दौरान हुई पीड़ा का प्रतीक है, अखिलेश यादव का खजांची, मनायेगा पहला जन्मदिन

कांग्रेस ने लखनऊ मेयर पद के लिये उतारा पूर्व IAS को, गोरखपुर और इलाहाबाद मे ये बने प्रत्याशी   

अखिलेश यादव ने कहा कि विकास से खुशहाली आती है। समाजवादी सरकार ने सड़क, बिजली, पानी के साथ गरीबो के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की थीं। महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन चालू की थी। गोमती की साफ सफाई के साथ इसके रिवरफ्रंट पर जनता के लिए सौंदर्य स्थल बनाया था। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से मुक्ति की दिशा में कदम उठाए थे। लखनऊ में मेट्रो रेल चलाई। कारोबार और जीवन बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं लागू की।

 नोटबंदी को मोदी अपनी बड़ी गलती के रूप मे स्वीकारें, सुधार के लिए करें काम-पूर्व PM मनमोहन सिंह

सरकार इनसे करायेगी पैराडाइज दस्तावेजों की जांच…

पैराडाइज दस्तावेजों में नाम आने पर, मोदी सरकार के मंत्री ने दी सफाई, सांसद ने किया मौन व्रत

लखनऊ में महापौर पद की प्रत्याशी समाजवाद के शिखरपुरूष आचार्य नरेन्द्र की पौत्र वधू श्रीमती मीरा वर्धन सहित इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सांसद संजय सेठ, पूर्वमंत्री राजेंद्र  चौधरी  एवं अभिषेक मिश्र एवं एम.एल.सी. श्री एसआरएस यादव व डा0 मधु गुप्ता भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने की इस दैनिक अखबार की प्रशंसा, जानिये क्यों ?

नगर निकाय चुनावों मे जीत के लिये, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील…

देखिये, कालेधन के दस्तावेजों ‘पैराडाइज पेपर्स’ मे दिग्गजों के नाम, चौंक जायेंगे आप

बैठक में  पूर्व सांसद श्रीमती सुशीला सरोज, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी, कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह,  सुनील यादव ‘साजन‘, डा0 राजपाल कश्यप, सभी (एम.एल.सी.) पूर्व विधायक गोमती यादव, लखनऊ, नगर अध्यक्ष, फाकिर सिद्दीकी, रेहान, विजय यादव, राम सागर यादव, सुश्री अपूर्वा वर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

राष्ट्रपति की बहू ने किया बीजेपी से बगावत, मचा हड़कंप…..

दुनिया भर मे काला धन निवेश करने का हुआ बड़ा खुलासा, 714 भारतीयों के नाम शामिल

समाजवादी पार्टी की 25 वर्ष की संघर्ष यात्रा- युवा पार्टी, युवा नेतृत्व

जानिये पीएम मोदी का ‘मित्रों’ कहना कितना डरावना..?