अखिलेश यादव ने ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ समाजवादी पद यात्रियों के दल से की मुलाकात

लखनऊ , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज युवा नेता श्री अभिषेक यादव के नेतृत्व में यहां आए ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ समाजवादी पद यात्रियों के दल ने मुलाकात की।

अखिलेश यादव ने पदयात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से जनता में जागरूकता पैदा होती है। युवाओं का सभी तकलीफें सहते हुए पदयात्रा जारी रखने का संकल्प सराहनीय है।

श्री अभिषेक गाजीपुर से 09 अगस्त 2022 क्रांति दिवस से ‘देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा’ प्रारम्भ की थी। पद यात्रा के प्रथम चरण का ब्यौरा देने के साथ अभिषेक यादव सहित पद यात्रा में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

‘देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पद यात्रा’ के प्रथम चरण में 58 दिन में छह जिलों के 45 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभावार यात्रा की गई। पद यात्रा का जनपद गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर होते हुए वाराणसी में समापन हुआ।

इस यात्रा का दूसरा चरण 22 नवम्बर 2022 को वाराणसी से शुरू होगा। जनपद चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर होते हुए इलाहाबाद में समापन होगा।

भारतीय जनता पार्टी सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, चुनावों में बरती जा रही धांधली तथा साम्प्रदायिकता के खिलाफ जनता को जागरूक बनाने के यह यात्रा शुरू की गई है। इस यात्रा में मुख्य रूप से सर्वश्री अभिषेक यादव, अखिलेश गुप्ता, राघवेन्द्र यादव, अमित ठाकुर, मटरू पहलवान, सुनील कुमार, अर्पित वर्मा, अफजल अली, शुभम, राज साहनी, इं. दिनेश, पंकज कुशवाहा, आशुतोष तिवारी, अभिषेक, रोहित प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में पद यात्री शामिल रहे।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, श्री रामअचल राजभर विधायक, श्री देेवेश शाक्य सहित श्री चंद्रदेवराम यादव की मौजूद रहे है।

Related Articles

Back to top button