Breaking News

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- चुनाव जीतने के लिए फिर शुूरू किया ये गंदा काम

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि  बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए फिर शुूरू ये गंदा काम शुरू कर दिया है।

इन ग्यारह बैंकों के एटीएम हो रहें हैं बंद, आपका अकाउंट है तो हो जायें अलर्ट

शिवपाल समर्थक अब करेंगे ये नया काम……

पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन के उजाले की तरह यह बात स्पष्ट है कि भाजपा का नियंत्रण पूरी तरह आर.एस.एस. के हाथों में है। भाजपा की सरकार हो या संगठन बिना आर.एस.एस. की अनुमति के वहां पत्ता भी नहीं हिल सकता है। संघ ने मुख्यमंत्री को कई निर्देश दिए हैं, जिसमें मुख्य लक्ष्य 2019 का चुनाव जीतने के लिए फिर समाज को बांटने वाले गड़े मुर्दे उखाड़ने पर जोर है।

अब राजनीति के बाद इस फिल्म में दिखेगें लालू यादव के बेटे…….

बसपा इन राज्यों में लागू करेंगी कर्नाटक फार्मूला

उन्होने कहा कि भाजपा का ध्यान कभी विकास पर नहीं रहा है। वह सामाजिक सौहार्द की दुश्मन है। केन्द्र के चार साल और राज्य सरकार के 15 महीनों में भाजपा की उपलब्धि बताने लायक कुछ भी नहीं है। जनता ने भाजपा को सत्ता में बिठाया तो उसे बदले में नोटबंदी और जीएसटी मिली। महंगाई रूकी नहीं। गरीब की रोजी-रोटी छिन गई। उद्योगधंधे चैपट हो गए। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। बच्चे कुपोषण से मर रहे है। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रूक नहीं रही है। सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं और देश में उभरती तानाशाही की काली छाया डराती है। उत्तर प्रदेश लगभग सभी मोर्चों पर पिछड़ गया है।

उमा भारती ने PM मोदी के लिए खड़ी की बड़ी समस्या

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, ये वरिष्ठ नेता हुए बसपा में शामिल

अखिलेश यादव ने कहा  कि भाजपा और आर.एस.एस के लिए चुनाव प्रबंधन है जबकि वह लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया और मतदाता को जागरूक बनाने का माध्यम है। राजनीति सेवा का साधन है, सत्ता पाना ही उसका चरम उद्देश्य नहीं है। भाजपा और आर.एस.एस. अपनी मनमानी से विकास के रास्तों में अवरोध पैदा कर रहे हैं और नफरत के बीज बोकर मतदाता का भावनात्मक शोषण करने के मुद्दे उछालने की साजिश में लग गए हैं।

इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश करना भाजपा की आदत -सीताराम येचुरी

भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए जनता से वादा नहीं, धोखा देने का काम किया-समाजवादी पार्टी 

उन्होने कहा कि भाजपा के वादे और उसके संकल्पपत्र पूरी तरह दिखावटी साबित हुए है। राज्य में किसान कर्ज और फसल की बरबादी से परेशान होकर आत्महत्याएं कर रहे हैं। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। किसान को अपने उत्पाद का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। नौजवान बेकारी से त्रस्त है। उसके सामने अंधेरा है। शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अराजकता है। राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अपराधियों के एनकाउण्टर के नाम पर निर्दोष मारे जा रहे हैं। जनता बिजली-पानी के संकट से तड़प रही है।

नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव को किया फोन, तेजस्वी यादव ने की बातचीत की पुष्टि

मायावती का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा न करे इनके हितों की बात…..

उन्होने कहा कि भाजपा की सरकारों से जनता का मोहभंग हो गया है। अपनी असफलता छुपाने और जनता का मूलमुद्दों से ध्यान भटकाने में भाजपा को विशेष दक्षता प्राप्त है। समाज के सद्भाव को बिगाड़कर और जाति-धर्म के मोहरे चलकर चुनाव की बाजी जीतने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। देश में असहिष्णुता और विषमता बढ़ाकर भाजपा और संघ मिलकर देश को अंधेरे भविष्य की ओर ले जाना चाहते हैं। देश-प्रदेश के प्रबुद्ध मतदाताओं को इनके बहकावे से बचना है और विकास तथा सौहार्द के लिए भाजपा-संघ की कुटिल चालों को बेनकाब तथा विफल करना है।

सपना चौधरी का पलटवार, यही है बीजेपी सांसदों का चाल,चरित्र और चेहरा…..

लंदन में कुछ इस अंदाज में दिखें अखिलेश-डिम्पल …..

आरक्षण को लेकर डॉ. लालजी निर्मल ने खोला मोर्चा, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

आदमी पार्टी की रैली में शामिल होगें बीजेपी के ये बड़े नेता…

सपा के इस वरिष्ठ नेता का हुआ निधन,पार्टी में छाई शोक की लहर…..

ये योग की ताकत है कि वजीर और अमीर के साथ फकीर भी होगा यहा पर….

इस दिग्गज नेता ने की फिर बसपा में वापसी….

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान…..

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-15 महीने के कार्यकाल में एक भी उपलब्धि नहीं

यूपी में कई जिलों के कप्तान बदले, IPS अफसरों के हुए बपंर तबादले, देखे लिस्ट..