लखनऊ, समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ सहित सभी जनपद कार्यालयों में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती सादगी से मनाई गई।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
-
-
जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान सामान्य से ज़्यादा श्रीनगर, 10 फरवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है और यह सामान्य से ऊपर बना रहा। इनमें कश्मीर प्रभाग में तापमान औसत से एक से चार डिग्री सेल्सियस और जम्मू प्रभाग में दो से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से करीब 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से काफी अधिक है। कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग रहा, जहां तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जम्मू डिवीजन में भद्रवाह ने सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से कई डिग्री अधिक था। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से भी काफी अधिक था। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीनगर के बाहरी इलाके कोनिबल में रात 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। अगले दो दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में मौसम आंशिक रूप से शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में छिटपुट और जम्मू संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हुई।
February 10, 2026
अखिलेश यादव ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी ने प्रसिद्ध रामायण महाकाव्य की रचना की जो प्रमु श्रीराम के जीवन पर पहला महाकाव्य है। श्रीराम का जीवन दर्शन हमें मर्यादित जीवन और सत्य के मार्ग पर चलकर कठिन से कठिन परिस्थतियों में भी कर्तव्य पालन की शिक्षा देता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सलीम शेरवानी, महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, ऊषा मौर्य, रविदास मेहरोत्रा आदि प्रमुख नेताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम के संयोजक सर्वश्री जुगल किशोर बाल्मीकि, दानिश सिद्दीकी, मुकुल बाल्मीकि सत्य नारायन गहेरवार, विशाल बाल्मीकि, नितिन बाल्मीकि, ऋषि बाल्मीकि, विकास कुडिया बाल्मीकि, मुकेश बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि, कुनाल बाल्मीकि, गौरी शंकर, सोनू बाल्मीकि, राजीव कुमार आदि रहे। प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।