Breaking News

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जावेद अाब्दी का बढ़ाया सियासी कद

javed-abdiलखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जावेद आबिदी को राज्‍य मंत्री का दर्जा दे दिया है। सीएम ने उन्‍हें सिंचाई विभाग में एडवाइजर नियुक्त किया है। आबिदी को सीएम अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है।

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में अखिलेश यादव के समर्थक जावेद आबिदी को शिवपाल ने धक्‍का देकर बाहर कर दिया था। उन्हीं आबिदी को मुख्यमंत्री अखिलेश ने राज्‍य मंत्री का दर्जा दे दिया है। 5 नवंबर को सपा के सिल्वर जुबली प्रोग्राम में अखिलेश समर्थक नेता जावेद आबिदी ने मंच पर आकर अखिलेश के सपोर्ट में नारे लगाए थे।  आबिदी शिवपाल यादव के बोलने के बाद मंच पर आए और अखिलेश के समर्थन में नारे लगाने लगे।
उन्होंने कहा था कि मुलायम सिंह जी अगर आप समाजवादी पार्टी का होश हैं तो अखिलेश यादव उसका जोश हैं। अगर मुलायम चांद हैं, तो अखिलेश चांदनी हैं। अगर मुलायम समुद्र हैं तो अखि‍लेश यादव उसकी गहराई हैं। ये सुनते ही शि‍वपाल उठे और सीधे मुलायम के पास पहुंचे। उन्होंने कुछ सेकंड तक उनसे बात की। फिर वे आबिदी के पास आए और उन्हें दो बार धक्का देकर जाने के लिए कहा। इसके बाद मंच पर अफरा-तफरी मच गई थी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ही जावेद आबिदी को  अगस्‍त 2014  पॉल्यूशन बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। फिर भ्रष्टाचार के
मामले को लेकर अखिलेश यादव ने 13 अगस्‍त 2015 को उस समय राज्यमंत्री का दर्जा पाए और पॉल्यूशन बोर्ड के अध्यक्ष जावेद आबिदी को बर्खास्त कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *