अथिया और इलियाना से रोमांस करेंगे अर्जुन

arjunमुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज के साथ रोमांस करते नजर आ सकते है। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी फिल्म मुबारकां नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म में उनकी दोहरी भूमिकाएं हैं। फिल्म की दो अभिनेत्रियों की तलाश लम्बे समय से की जा रही थी और यह तलाश अब खत्म हो गई है। अथिया शेट्टी और इलियाना डीक्रूज, अर्जुन के साथ रोमांस करती हुईं नजर आएंगी। हीरो के बाद अथिया को आखिरकार दूसरी फिल्म मिल ही गई। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। अगले वर्ष 28 जुलाई को यह फिल्म प्रदर्शित होगी। फिल्म में अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। अनिल और अर्जुन फिल्म में चाचा-भतीजा के किरदार में नजर आयेंगे।

Related Articles

Back to top button