अब चुनाव के बाद पता चलता है कि लहर किसके पक्ष मे है: अरुण जेटली

वाराणसी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ गुंडाराज और अराजकता का महौल दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक आधा अधूरे राजमार्ग को अपने पांच साल की उपलब्धि बता कर वोट मांग रहे हैं जबकी केन्द्र सरकार के ऐसे 255 राजमार्ग निर्माणाधीन हैं। जेटली ने बुधवार को वाराणसी में व्यापारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि उप्र चुनाव में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। नेता, राजनीतिक विशलेषक और पत्रकार सभी जानते हैं कि आज का मतदाता समझदार है। आजकल चुनाव के बाद पता चलता है कि चुनाव की लहर किधर है।
उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को सबसे पहले कार्यकर्ताओं फिर मतदाताओं और अंत में सांसदों ने चुन कर प्रधानमंत्री बनाया। इस चुनाव में भी इतिहास दोहराया जायेगा। उन्होंने कहा कि 20 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी आज मओवादियों और अलगाववादियों के साथ खड़ी हो गयी है। भाजपा उन हर उस देशवासी के साथ है जो चाहते हैं कि देश की एकता बरकरार रहे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि देश में एक परिवार एैसा है जो चाहता था की सत्ता हमेशा उसके पास रहे। जेटली ने कहा कि कांग्रेस को नरेन्द्र मोदी जैसा आम आदमी बरदाश्त नहीं है। कांग्रेस सरकार के समय लाखों करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार रोज सामने आते थे। आज भी भ्रष्टाचार का कोई खुलासा होता है तो कांग्रेस का ही नाम आता है। जबकि तीन साल में नरेन्द्र मोदी की सरकार में एक भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं आया।