अब सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायत करें दर्ज, शीघ्र शुरू हो रहा “भ्रष्टाचार पोर्टल”

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार गुजरात और मध्यप्रदेश राज्यों की तर्ज पर सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार रोकने के लिये शीघ्र ही  भ्रष्टाचार पोर्टल  की शुरूवात करेगी। इस पोर्टल में जनता सरकारी विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी शिकायतों को पोस्ट कर सकेंगे।

 यूपी मे 25 आईएएस के  तबादले,मथुरा फैजाबाद नगर निगम में आईएएस की तैनाती

 आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि पोर्टल बनाने के काम लगभग पूरा हो गया है । इस शीघ्र ही शुरू कर दिया जायेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी  ने चुनाव के दौरान जनता से वायदा किया था कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के उजागर करने के लिये पोर्टल की शुरूवात की जायेगी जहां जनता अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द जारी करेगा, यह नया नोट… 

 सूत्रों ने बताया कि इसमें कुछ चीजे गुजरात और कुछ मध्य प्रदेश के पोर्टल से ली गयी है। इसमें दोनों राज्यों का मिश्रण है। इस पोर्टल की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय की जायेगी।

क्रिकेटर उमेश यादव की यह फोटो, सोशल मीडिया पर क्यों मचा रही तहलका?

 इस पोर्टल को तैयार करने के लिये दो टीमें अध्ययन के लिये गुजरात आैर मध्यप्रदेश गयी थी। पोर्टल अन्तिम चरण में है और गुजरात और मध्य प्रदेश गये अधिकारियों के सुझाव के बाद इसे अन्तिम रूप दिया जायेगा। नयेे पोर्टल को सबसे पहले मुख्यमंत्री को सामने प्रदर्शित किया जायेगा उसके बाद आम जनता के लिये इसे खोला जायेगा। इसमें फोन द्वारा अपनी शिकायत दर्ज करने की सुविधा होगी । सभी की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

यूपी में हुए बम्पर सीएमओ के तबादले,देखें पूरी लिस्ट

Related Articles

Back to top button