अभिनेता रणवीर के बाद आयुष शर्मा को मिला बिश्नोई गैंग से धमकी भरा ईमेल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा एक धमकी भरा ई-मेल मिला है। इससे पहले अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी मिली थी। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

सूत्रों ने बताया कि आयुष शर्मा के बांद्रा स्थित कार्यालय को भेजे गए ईमेल में बड़ी रकम मांगी गई थी और मांग पूरी न होने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि यह हाल ही में सलमान खान को मिली धमकियों के बाद मिला है, जिसमें उनके मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी शामिल है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी है। हाल ही में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी हुयी थी।

पुलिस ईमेल के स्रोत की और डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही है। पुलिस ने आयुष को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर चर्चा करने और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button