Breaking News

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह की सभी यात्राएं रद्द की, जानिये क्यों?

वाशिंगटन, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह की सभी यात्राएं रद्द कर दी हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण के कारण इस सप्ताह सभी यात्राएं रद्द कर दी है। प्रवक्ता मोर्गन ओरतागुस ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
सत्ता हस्तांतरण के कारण रद्द की गयी यात्रा में विदेश मंत्री माइक पोंपियो की यूरोप यात्रा भी शामिल है।
श्री ओरतागुस ने कहा, “हम आने वाले प्रशासन के लिए एक छोटा प्लान बनाना चाहते थे लेकिन हम इस सप्ताह सभी यात्राओं को रद्द करते हैं जिसमें विदेश मंत्री पोंपियो की यूरोप यात्रा भी शामिल है।”