Breaking News

अल्पेश ठाकोर ने दिया इस्तीफा, कहा- कांग्रेस में इस चीज की कमी है

अहमदाबाद, चुनावी गहमागहमी के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा बिहार के सह प्रभारी और गुजरात के राधनपुर से पार्टी विधायक अल्पेश ठाकोर ने आज पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।

अपने बच्चों के लिए करें मात्र 206 रुपए का निवेश,बदले में मिलेंगे इतने लाख रुपए

अल्पेश ठाकोर ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावडा को भेजे अपने त्यागपत्र में लिखा है कि वह अपने समाज और गरीबों के उत्थान के लिए राजनीति में जुड़े थे। कांग्रेस की ओर से उनके संगठन की अवहेलना से उनके समुदाय में खासी नाराजगी है। वह कांग्रेस से इसके खराब समय में जुड़े थे। अब उनकी ठाकोर सेना का आदेश है कि वह पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दें। दुण्ख और विश्वासघात के एहसास के साथ वह पार्टी से त्यागपत्र दे रहे हैं।

समुद्र किनारे सेल्फी क्लिक करने वालों को मिलेगी मौत की सजा…

उन्होंने अपने इस्तीफे के अंत में लिखा है कि कांग्रेस में किसी एक चीज की कमी रहीं तो वह थी सम्मान की और जो एक चीज मिली वह थी विश्वासघात की। इस्तीफे के बावजूद फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि  ठाकोर का अगला कदम क्या होगा। उनके भाजपा में शामिल होने की भी अटकले हैं। राज्य में इससे पहले कांग्रेस के पांच विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

दुनिया ने देखी ब्लैक होल की पहली वास्तविक तस्वीर,देखिए अब क्या होगा..?

अभी ज्ञातव्य है कि कांग्रेस ने पूर्व में राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में श्री ठाकोर का नाम रखा था पर उसे बाद में वापस ले लिया गया था। अल्पेश ठाकोर राज्य में उनकी जाति के संगठन ठाकोर सेना के भी प्रमुख रहे हैं। समझा जाता है कि वह पाटन लोकसभा सीट से टिकट चाहते थे पर पार्टी ने वहां से जगदीश ठाकोर को टिकट दे दिया। इससे वह खासे नाराज थे। कांग्रेस ने कई अन्य विधायकों को गुजरात में अलग अलग सीटों से टिकट दिये हैं।

लोकसभा चुनाव के बारे मे, यह जानकर आप रह जायेंगे हैरान

अल्पेश ठाकोर के पार्टी छोड़ने की अटकले पिछले काफी समय से चल ही थी और कुछ ही दिनों पहले उन्होंने स्वयं इसका खुलासा किया था कि वह भाजपा में जाने वाले थे पर उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने के लिए ऐसा नहीं किया। आज ही उनके संगठन ठाकोर सेना की कोर कमेटी की बैठक में कांग्रेस से समर्थन वापस लेने की बात कही गयी थी। इसी समुदाय के दो और कांग्रेसी विधायकों और उनके करीबी धवल झाला और भरतजी ठाकोर भी समझा जाता है कि जल्द ही ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं।

बिना खाता खुलवाएं इस बैंक से ले सकते ATM कार्ड,जानें पूरा प्रोसेस..

अब आपकी वीडियो ऑडियो में बदल जाएगी, वॉट्सऐप के इस फीचर्स से….

महिला की आंख के अंदर मधुमक्खियों ने बनाया घर, डॉक्टर भी देखकर हुए हैरान

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख इन लोगों के लिए नहीं बढ़ी…

घर पर रात में सोई ये लड़की सुबह बन गई मां,अगले ही दिन हो गया बच्चा…

इस तारीख के बाद नहीं चलेगा फेसबुक….

दुनिया पर मंडरा रहा है यह जानलेवा खतरा,भारत सहित दुनिया के कई देश हैं परेशान

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप….