Breaking News

यादव महासभा में हुये बड़े परिवर्तन, इस सांसद को मिली बड़ी जिम्मेदारी?

लखनऊ, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में आज कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुये हैं। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी यूपी के ही एक सांसद को सौंपी गई है।

आज का दिन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के लिये खासा महत्वपूर्ण है। आज गुजरात स्थित द्वारिका मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णयों में नये राष्ट्रीय  अध्यक्ष, नये कार्यकारी राष्ट्रीय  अध्यक्ष और अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के शताब्दी समारोह कार्यक्रम की जिम्मेदारी कुछ महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को सौंप दी गई है। आज गुजरात स्थित द्वारिका मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों ने उदय प्रताप सिंह के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है। यादव महासभा के  कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वपनिल घोष को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। नये राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वपनिल घोष पश्चिम बंगाल से हैं।

इसी के साथ सांसद श्याम सिंह यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। श्याम सिंह यादव यूपी के जौनपुर जिले से बहुजन समाज पार्टी के सांसद हैं। वहीं,   अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के शताब्दी समारोह कार्यक्रम मनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह यादव को दी गई है। यादवों के विकास व जागरूकता तथा आपसी सहयोग की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 1924 में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का गठन किया गया था। 

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के इस्तीफा दे देने के कारण, इस्तीफे पर विचार हेतु, महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वपनिल घोष ने 11 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई  थी। सबसे खास बात ये है कि आज हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उदय प्रताप सिंह के इस्तीफे से लेकर सारे निर्णय सर्वसम्मति से लिये गयें हैं।

 राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का अहम कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का इस्तीफा था।  बताया जा रहा है कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अपने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था। नये राष्ट्रीय अध्यक्ष आ जाने के बाद, अब बड़ा असर  यूपी मे देखने को मिलेगा।