Breaking News

असहाय दिव्यांगजनों की शल्य चिकित्सा अनुदान राशि बढ़ी

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्धन एवं असहाय दिव्यांगजनों की शल्य चिकित्सा की अनुदान राशि आठ हजार से बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दी गयी।

प्रमुख सचिव महेश गुप्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने गरीब एवं असहाय दिव्यांगजनों की दिव्यांगता निवारण के लिए बनायी गयी शल्य चिकित्सा अनुदान नियमावली में संशोधन करते हुए इसके तहत दी जाने वाली धनराशि की अधिकतम सीमा आठ हजार रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दी गई है। बढ़ायी गयी धनराशि तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

गुप्ता ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित यह योजना दिव्यांगता निवारण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ प्रदेश के प्रत्येक निर्धन एवं असहाय दिव्यांगजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से समस्त मण्डलायुक्तोंए जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारियों तथा समस्त मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है।