आंबेडकर जयंती पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं, समरस राष्ट्र निर्माण का आह्वान

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भारत रत्न बी. आर. अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित मजबूत दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा।

राज्यपाल ने लोगों से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के सिद्धांतों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक समरस, सशक्त तथा विकसित राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आंबेडकर जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए उनका अनुसरण आवश्यक है।

राज्यपाल ने विश्वास जताया कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button