आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार ट्रक में घुसी, सात घायल

फिरोजाबाद, फिरोजाबाद जिले के थाना क्षेत्र नसीरपुर के तहत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार को लखनऊ जा रही कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में दिल्ली निवासी सात लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार को थाना नसीरपुर क्षेत्र के तहत माइलस्टोन 51 के पास आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से तेज गति से आती कार जा घुसी। दुर्घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस और यूपीडा टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने कर से घायलों को निकाल कर स्थानीय शिकोहाबाद के अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए सभी सात घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेज कर दिया है।

कार में सवार लोग दिल्ली के थाना नागलोई क्षेत्र के निहाल विहार के निवासी हैं। घायलों में योगेश कुमार ईशान गुर्जर विट्टूऔर उनकी पत्नी राखी शैलेंद्र सिंह तोमर उनकी पत्नी सीमा तोमर 8 वर्षीय बालिका परी शामिल है।

Related Articles

Back to top button