आजीवन समाज के कमजोर तबकों के प्रति संवेदनशील रही महाश्वेता देवी

Kनई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रसिद्ध लेखिका महाश्वेता देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गांधी ने आज यहां जारी शोक संदेश में महाश्वेता देवी को याद करते हुए कहा वह आजीवन अपनी लेखनी के जरिए समाज के कमजोर तबकों के प्रति संवेदनशील रही और आदिवासियों, मध्यम वर्ग तथा महिलाओं के हितों के मुद्दे उठाकर उनके विरुद्ध होने वाले अन्याय, दमन, असमानता तथा भेदभाव के खिलाफ लड़ती रही। भारत के आदिवासी समुदाय के प्रति उन्हें बेहद लगावा था। महाश्वेता देवी उन लोगों की प्रतिनिधि थीं जिनकी आवाज सुनी नहीं जाती थी। वह जो बोलती उसके लिए आवाज उनके हृदय से आती थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया और उनके पाठकों तथा प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। महाश्वेता देवी के निधन को देश की क्षति बताते हुए उन्होंने कहा कि देश ने कमजोर वर्ग के प्रति अत्यधिक संवेदनशील और वर्तमान समय की महान महिला लेखक को खो दिया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह लेखिका के परिजनों तथा उनके प्रशंसकों के साथ हैं।

Related Articles

Back to top button