आठवां दिन :एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा

जैसा की आप जानते हैं कि सर्व सेवा संघ और समस्त गांधीजन व लोकतांत्रिक संगठनों के सहभाग में यह पदयात्रा आयोजित की जा रही है। 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) पर वाराणसी राजघाट से शुरू हुई पद यात्रा, 26 नवंबर (संविधान दिवस) पर दिल्ली राजघाट पर पहुंचेगी।
बनारस राजघाट से शुरू हुई ये पदयात्रा गोपीगंज, प्रयागराज । कुंडा (प्रतापगड), रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, अकबरपुर (कानपुर देहात), औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मधुरा-वृन्दावन, पलवल, बल्लभगड, फरीदाबाद, वदरपुर बार्डर, निजामुद्दीन होते हुए राजघाट, दिल्ली पहुंचेगी।
यह कारवां है- अमन का, प्यार का।
संदेश है- संकल्प का, निर्माण का!!
आइए चलें,
सद्भावना, संविधान, लोकतंत्र की विरासत और निर्भयता के लिए, एक कदम गांधी के साथ।