Breaking News

आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन पर भी होगा भारत को सहयोग-साइप्रस के राष्ट्रपति

नई दिल्ली,  भारत और साइप्रस ने आज संकल्प लिया कि वे भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर निकटता से सामंजस्य बना कर काम करेंगे। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासियाडेस की चार दिन की भारत यात्रा संपन्न होने पर आज यहां जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देश के नाते से साइप्रस साझा मूल्यों एवं सिद्धांतों के आधार पर गणराज्य भारत -यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को मत्रबूत करने के प्रति समर्थन व्यक्त करता है जो भारत ईयू कार्य एजेंडा 2020 की प्राथमिकताओं के अनुरुप है।

38 जिलों के डीएम सहित 84 आईएएस, 9 पीसीएस का तबादला, देखिये पूरी सूची

 वक्तव्य में कहा गया कि दोनों नेताओं ने महसूस किया कि भारत एवं ईयू प्रमुख वैश्विक मुद्दों, जैसे अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से मुकाबले, जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास को प्रोत्साहन आदि के लिये निकटता से मिलकर काम कर सकते हैं। वक्तव्य के अनुसार श्री अनास्तासियाडेस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्होंने राजनीतिक, आर्थिक, कारोबारी एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और इसमें प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

सीएम योगी ने सुनायी, कृष्ण और सुदामा के बीच हुये, कैशलेस ट्रांजेक्शन की कहानी

  मोदी ने साइप्रस की स्वतंत्रता, संप्रभुता, प्रादेशिक अखंडता और एकता के लिये अपने अडिग समर्थन का इत्रहार किया। श्री अनास्तासियाडेस ने श्री मोदी को साइप्रस के पुनर्गठित करने के ईयू के कानून और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप जारी प्रयासों एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

गांवों को 24 घंटे बिजली देने के लिये, मुख्यमंत्री योगी ने लगायी जरूरी शर्त

 दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की आवश्यकता पर भी चर्चा की ताकि यह विश्व निकाय अधिक प्रभावशाली, दक्ष एवं समकालीन भू-राजनीतिक चुनौतियों के मुकाबले के लिये सक्षम बन सके। मेहमान राष्ट्रपति ने सुरक्षा परिषद के विस्तार और उसमें भारत की स्थायी सदस्यता के प्रति साइप्रस का समर्थन दोहराया।

सरकारी फाइलों से धूल हटाने के लिए सीएम योगी ने जारी किया यह आदेश

 दोनों देशों ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से मिलकर लडने की जरूरत एवं अन्य साझा ङ्क्षचता के विषयों पर विचार विमर्श किया। श्री अनास्तासियाडेस ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और श्री मोदी को साइप्रस आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

यूपी पुलिस मे बड़ा फेरबदल-सुलखान सिंह बने नये डीजीपी, देखिये पूरी लिस्ट