Breaking News

आदित्य एल‌ -1 की सफलता से अंतरिक्ष यात्रा के नए अध्याय खुले: उपराष्ट्रपति धनखड़

नयी दिल्ली, उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने कहा है कि देश के पहले सूर्य अभियान आदित्य एल -1 की सफलता से अंतरिक्ष यात्रा के नए अध्याय खुले हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को यहां बताया कि आदित्य एल- 1 के सफल प्रक्षेपण पर श्री धनखड़ ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन -इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि भारत के पहले सूर्य अभियान आदित्य एल -1 के सफल प्रक्षेपण से अंतरिक्ष यात्रा का गौरवशाली अध्याय खुला है।

श्री धनखड़ ने कहा, “मैं इस उपलब्धि के लिए इसरो और उसके वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों को शुभकामनाएं देता हूं। इस बड़ी उपलब्धि से निश्चित रूप से सौर प्रणाली के बारे में हमारी समझ बढ़ेगी।”