Breaking News

आधी आबादी को पूरा हक मिले : मल्लिकार्जुन खडगे

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा है की महिलाओं को उनका हक मिलना चाहिए।

मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा संविधान में उन्हें जो अधिकार दिए गए हैं उन्हें प्रदत्त किए जाने चाहिए और कांग्रेस इसके लिए बराबर संघर्ष करेगी।

उन्होंने कहा “आधी आबादी को पूरा हक़’ मिलना एक संवैधानिक दायित्व है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारे देश की नारी शक्ति ने आज़ादी की लड़ाई से लेकर अंतरिक्ष की उड़ान तक, राष्ट्र निर्माण में अपना बराबरी का योगदान दिया है।”

मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा “अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ज़िम्मेदारी है कि वो सड़क से लेकर संसद तक हमारी महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करें और महिला असुरक्षा, कार्यस्थल में भागीदारी, महंगाई, बेरोज़गारी, समाजिक शोषण, असमानता, और स्त्री द्वेषी मानसिकता के ख़िलाफ़ मज़बूती से लड़ें।”

उन्होंने कहा “महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं।”