आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह से ही संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही थी।

संजय सिंह की गिरफ्तारी की जैसे ही खबर सामने आई उनके आवास पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमा हो गए। संजय सिंह को ईडी के दफ्तर में ले जाया गया है। कहा जा रहा है कि आज की रात वह ईडी के लॉकअप में ही रहेंगे। मेडिकल कराए जाने के बाद उनको गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button