Breaking News

इन घरेलू उपायों से रखें अपने फटे होंठो को मुलायम

lips-1आपके होठ केवल आपकी मुस्कान ही नही होती बल्कि आपकी सुंदरता भी होती है। इससे आपका व्यक्तित्व निखरता है। इस समय सर्दियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में हमारी बॉडी में रुखापन आ जाता है। यह एक ऐसा मौसम होता है। जिसमें आपको अपने शरीर, बालों के साथ-साथ होठों की भी अधिक केयर करनी पडती है। ठंड के कारण आपके होंठ फटने लगते है। अगर इस मौसम में इनकी ठीक ढंग से केयर न किया जाए तो इससे खून भी आ सकता है। शरीर का एक हिस्सा यानी की होंठ ऐसे होते जहां पर तेल ग्रंथियां नहीं होती है, इसी कारण यह सबसे जल्दीस रूखे होते है। सर्दियों के दौरान शरीर में पानी की मात्रा भी कम पहुंचती है जिसके कारण बॉडी डिहाईड्रेट होने लगती है और इसका सीधा असर होंठो की त्वगचा पर पड़ता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के लिप बाम और लिप क्रीम आते हैं जो होठों को नमी प्रदान करते हैं। लेकिन आप चाहे तो घरेलू चीजों क इस्तमाल कर अपने होंठ को नरम और गुलाबी बना सकते है। इससे कोई साइट इफेक्ट भी नही होता है।

नारियल का तेल नारियल तेल प्रकृति का एक अनोखा उपहार है। यह इतना हल्का होता है कि हम इसे आसानी से शोषित कर लेते है। आपके शरीर की कोई भी जगह रूखी है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही नारियल का तेल होंठो को फटने से बचाता है और उन्हेन मुलायम भी बनाता है। इसके कोई साइड इफेक्टे नहीं होते है। दिन में तीन से चार बार इसको होंठो पर लगाना न भूलें। मलाई मलाई भी बहुत अच्छी तरह एक मॉश्राइजर का काम करती है। इसे होठों में 5 मिनट लगाए रहे। इसके बाद कॉटन बॉल की सहायता स साफ कर लें। इससे आपके होंठ कभी भी रुखे नही होगे जिससे कि यह फट नही पाएगे। इसे रात दको सोते समय लगाए तो ज्यादा बेहतर है। कभी-कभी शरीर में विटामिन की कमी के चलते भी होंठों की नमी चली जाती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व लेते रहें।

खीरा जिस तरह आपके स्किन के लिए फायदेमंद है। उसी तरह यह आपके होंठों के लिए फायदेमंद है। अगर आप अपने होंठ मुलायम और गुलाबी चाहते है तो खीरा का एक स्लाइस काटकर अच्छी तरह से अपने होठों में रंगडे। इससे आपके होंठ नम और अच्छे रहते हैं। ऑलिव ऑयल ऑलिव ऑयल भी आपके होंठों के लिए काफी फायदेमंद है। इसे लगाने से आपके होंठ का रुखापन पूरा खत्म हो जाएगा। जिस तरह आप लिपबाम लगाते है। उसी तरह इसे लगाएं। इससे आपके होठ नही फटेगे। शहद शहद दो तरह का होता है। इसमें से जो जैविक शहद होता है। वह होठों के लिए कापी लाभदायक होता है। इसमें एन्टी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो फ्री-रैडिकल्स को कम करके होंठो को रूखा होने से बचाते हैं। इसलिए अपने होंठो को नम रखने के लिए दिन में कई बार इसको आप होंठो पर लगा सकते हैं। ऐलो वेरा ऐलो वेरा बेस्वाद होने के बाद भी औषधि गुणों की भरमार है।यह आपकी स्किन के लिेए भी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद जेल को अपने होंठों में लगाएं। इससे आपके होंठ रुखे नही होगे। जिससे इनमें नमी बनी रहेगी। और यह फटेगे नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *