इमरान हाशमी की राज रीबूट का ट्रेलर और गाना रिलीज

imran hasmiमुंबई,  एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म राज रीबूट का ट्रेलर और एक गाना बैक-टू-बैक रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस हॉरर फ्रेंचाइज का चौथा भाग विक्रम भट्ट ने अलग तरीके से बनाया है। साथ ही प्रमोशन के तरीके को भी बदला गया है। राज रीबूट के बारे में इमरान कहते हैं यह फ्रेंचाइज मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि राज से ही मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। पहले भाग में मैं सहायक निर्देशक था। उसके बाद राज 2 और राज 3 की सफलता का हिस्सा बना। राज 4 में हॉरर को बिलकुल नए तरीके से दिखाया गया है। साथ में संगीत और सस्पेंस का तड़का भी शामिल है। इस फिल्म में इमरा हाशमी, कृति खरबंदा और गौरव अरोरा लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है।

Related Articles

Back to top button