इसरो ने एक्सपीओसैट मिशन के साथ की नए साल की शुरुआत

श्रीहरिकोटा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नए साल 2024 की शुरुआत एक नए मिशन के साथ की है।

इसरो ने सोमवार की सुबह श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी58, एक्सपीओसैट, एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट और दस अन्य पेलोड का परीक्षण किया।

इसके लिए रविवार सुबह 08.10 बजे 25 घंटे की सुचारू उलटी गिनती शुरू हुयी थी। इसरो के वर्कहॉर्स लॉन्च वाहन ने दर्शकों के जोरदार उत्साह के बीच आज 09.10 बजे पहले लॉन्च पैड से उड़ान भरी।

इसरो के अध्यक्ष एस.सोमनाथ समेत इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिक उड़ान की दिशा पर पैनी नजर रख रहे हैं।

उड़ान भरने से लगभग 20 मिनट बाद अंतरिक्ष यान को कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जिसके बाद प्रक्षेपण यान पीएस4 के चौथे चरण में इसकी कक्षा को 650 किलोमीटर से घटाकर लगभग 350 किमी तक कम करने के लिए इंजन को दो बार बंद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button