नई दिल्ली,रेलवे भर्ती बोर्ड अब किसी भी समय आरआरबी ग्रुप डी परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट की घोषणा क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर की जाएगी। नतीजे 17 फरवरी को दोपहर एक बजे जारी होने वाले थे लेकिन अब रात 11 बजे परिणाम घोषित होने के उम्मीद है। यह जानकारी आरआरबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस को दी है। हालांकि अभी तक समय को लेकर अधिकारिक वेबसाइट पर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है।
परिणामों की घोषणा होने के बाद परीक्षार्थी आरआरबी की अधिकारिक रीजनल वेबसाइटों पर जाकर अपने रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रिजल्ट जारी होने के बाद आरआरबी उन उम्मीदवारों की फीस रिफंड करने की प्रक्रिया शुरु करेगा, जिनका अगले राउंड के लिए सलेक्शन नहीं हो पाया है। फीस रिफंड के लिए उम्मीदवारों को अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स आरआरबी द्वारा दिए गए लिंक पर मुहैया करानी होगी।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफीसिएंशी टेस्ट से भी गुजरना होगा। इस टेस्ट के तहत उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता की परीक्षा होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर चलकर दिखाना होगा। इसके साथ ही 1000 मीटर की दूरी दौड़कर 4 मिनट और 15 सेकेंड में तय करनी होगी।