ईद पर रिलीज होगा अरविंद अकेला कल्लू की ‘जान’ का ट्रेलर लांच

मुंबई,  भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री निधि झा की जोड़ी वाली फिल्म जान का ट्रेलर ईद के अवसर पर रिलीज होगा।

संगीत कम्पनी डीआरजे रिकॉर्ड्स की पहली भोजपुरी फ़िल्म ‘जान’ का ऑफिसियल ट्रेलर ईद के अवसर पर रिलीज किया जायेगा। राज जायसवाल एवं डीआरजे फिल्म्स के प्रस्तुत ‘जान’ के निर्माता राज जायसवाल है, जबकि निर्देशन अरविंद चौबे का है। फ़िल्म के लीड पेयर में अरविंद अकेला कल्लू और निधि झा है।

निर्देशक अरविंद चौबे फ़िल्म को लेकर बताया कि फिल्म ‘जान’ की कहानी सभी फिल्म से काफी अलग है, जिसमे एक्शन और डायलॉग को प्राथमिकता दी गयी है। फिल्म में एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय गीत फिल्माये गए हैं। फिल्म की कहानी आज के जेनरेशन को काफी पसंद आयेगी।

फिल्म निर्माता राज जयसवाल ने कहा, “फ़िल्म जान को बनाने में हमने काफी मेहनत की है। फ़िल्म की कहानी के हिसाब से इस फ़िल्म की शूटिंग हमने उत्तराखंड के हसीन वादियों में की है। ” फिल्म जान के लेखक अभय यादव हैं जबकि संगीत ओम झा ने दिया है। गीत प्यारे लाल यादव ,श्याम देहाती,सुमित चद्रावंशी,अजीत मंडल, संतोष उतपति का है।

Related Articles

Back to top button