उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अजय राय एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बेचैनी, दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है। प्रारंभिक तौर पर आवश्यक चिकित्सीय जांच की जा रही है और उनकी स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अजय राय सामान्य रूप से मौजूद थे, लेकिन अचानक असहज महसूस करने लगे। इसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ती चली गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। फिलहाल उनकी हालत को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button