उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ये बड़ा दावा

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनायेगी।

सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपयों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए मौर्य ने गुरूवार को कहा कि प्रदेश में 2022 चुनाव में जनता भाजपा के सुशासन के लिए 300 से अधिक सीटों पर विजय दिलाकर कमल खिलाने का काम करेगी प्रदेश की जनता परिवारवाद और गुंडागर्दी से मुक्ति चाहती है

गिरधारी लाल इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि देश की जनता द्वारा 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जो विश्वास जताया गया उसका ही परिणाम है कि जो काम कांग्रेस शासन में साठ वर्षों में नहीं हो पाया वह सात वर्षों में कर दिखाया गरीबों को पक्का मकान गैस की चूल्हे और कोरोना महामारी के दौरान गरीबों को मुफ्त भोजन एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने का काम केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किया गया भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सब का सम्मान करती है।

प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने केवल साढे तीन वर्षो मे जों विकास के काम किये है वह सपा बसपा की सरकारें 15 साल मे नही कर सकी। बिजली की वजह से सभी परेशान रहते थे अब सभी को विजली की पर्याप्त आपूर्ति मिल रही है सपा बसपा के समय में अराजकता का माहौल रहता था सब समझ गए हैं कानून क्या होता है सपा की गुंडागर्दी अब अब नहीं चलेगी प्रदेश की जनता परिवारवाद और अपराध से मुक्ति चाहती है जनता ने देख लिया है कि भाजपा सरकार में अपराधी और गुंडों का सफाया हुआ है।

उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में धारा 370 धराशायी हो गई भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। गरीबो और किसानो मे खुशहाली है किसानो को घर बैठे किसान सम्मान निधि मिल रही है। देश और प्रदेश मे विकास की गंगा वह रही है। प्रदेश की जनता सपा और भाजपा की सरकार का अन्तर समझ चुकी है। जनता प्रदेश का विकास और अपने बच्चो का भविष्य उज्जवल वनाने के लिये नरेन्द्र मोदी के सपनो का उत्तर प्रदेश वनाना चाहती है। 2022 के चुनाव में भाजपा 300 सीटों से अधिक सीट जीत कर प्रदेश में कमल का फूल खिलाएगी ।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 661 करोड रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया।

Related Articles

Back to top button