Breaking News

 एक अस्पताल में आग लगने से आठ लोगों की मौत

जबलपुर, मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के एक निजी अस्पताल में आज आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि शहर के न्‍यू लाइफ मल्‍टी स्‍पेशिलि‍टी अस्पताल में आग लगने की घटना में अब तक आठ मरीजों की मौत हो गयी है और एक दर्जन से अधिक मरीज झुलस गए हैं। घायलों को शहर के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

आग लगने की घटना की सूचना के तुरंत बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और आग को काबू करने का प्रयास किया। आग अस्पताल की दूसरी मंजिल में लगी बतायी गयी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।