Breaking News

एक व्यक्ति ने ट्रेन में लोगों पर किया छुरे से हमला, 10 घायल

टोक्यो, जापान में एक व्यक्ति ने ट्रेन में 10 लोगों को छुरा मार कर घायल कर दिया। एनएचके ब्रॉडकास्टर ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात ओडाक्यू इलेक्ट्रिक रेलवे कंपनी की एक ट्रेन में एक हमलावर ने 10 लोगों को चाकू मार दिया। एक छात्रा की पीठ में सात बार छुरा घोंपा गया। उसकी हालत गंभीर है, जबकि अन्य पीड़ित खतरे से बाहर हैं।

हमले के लगभग 1.5 घंटे बाद एक व्यक्ति एक दुकान पर आया और उसने मालिक से अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बुलाने को कहा।

हमलावर ने बताया कि युवती की हत्या करने के मकसद से उसने उस पर हमला किया था। उसने बताया कि उसने हमले के लिए जानबूझकर ट्रेन जैसी जगह चुनी, जहां से पीड़ित भाग नहीं सकें और वह अधिक से अधिक लोगों को चोट पहुंचा सके।