एवरेस्ट की चोटी 21वीं बार फतह कर शेरपा ने रिकॉर्ड बनाया

काठमांडो, नेपाल के एक शेरपा ने माउंट एवरेस्ट को 21वीं बार फतह कर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वह तीसरे पर्वतारोही हैं। 47 वर्षीय कामी रीता शेरपा दुनिया की सबसे ऊंची, 8,848 मीटर की चोटी पर सुबह सवा आठ बजे पहुंचे। शंगरी-ला नेपाल ट्रेक के प्रबंध निदेशक जिबान घिमिरे ने बताया कि कामी रीता एल्पाइन एस्सेंट्स एवरेस्ट एक्सपीडिशन का हिस्सा थे।

नेपाल माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह दुनिया के तीसरे व्यक्ति हैं। उनसे पहले एपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा रिकॉर्ड 21 बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे। इस मौसम में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी तक पहुंचने का सपना लेकर गए दस लोग मौत के मुंह में समा गए।

Related Articles

Back to top button