Breaking News

ऑस्ट्रेलिया को शूट कर बेल्जियम बना नया ओलम्पिक चैंपियन

टोक्यो, बेल्जियम ने ऑस्ट्रेलिया को  पेनल्टी शूट आउट में गुरूवार को 3-2 से हराकर टोक्यो ओलम्पिक में नया हॉकी चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था लेकिन शूट आउट में बेल्जियम ने 3-2 से बाजी मार ली। पिछले रियो ओलम्पिक के रजत विजेता बेल्जियम ने इस बार अपने पदक के रंग में सुधार कर लिया।

बेल्जियम के गोलकीपर विन्सेंट वनाश ने शूट आउट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को गोल करने से रोका ।

विश्व चैंपियन बेल्जियम ने तीन साल पहले भारत में जीते गए अपने खिताब में अब ओलम्पिक स्वर्ण पदक जोड़ लिया है। इस स्वर्णिम कामयाबी के बाद बेल्जियम अब विश्व रैंकिंग में फिर से नंबर वन बन जाएगा।