Breaking News

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, पारा शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे

श्रीनगर, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के कारण घाटी में लगातार ठंड की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में स्थित डल झील के भीतरी हिस्से सहित कई छोटे जल निकाय तापमान कम होने के कारण बर्फ की मोटी चादर में तब्दील हो गए हैं।जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ है और यहां 25 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को मौसम की सबसे ठंडी रात रही, यहां बुधवार रात तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया, जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में पर्यटक आकर्षण का केंद्र पहलगाम कश्मीर घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। मौसम के इस समय के दौरान तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में पिछली रात तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। मौसम की इस अवधि के दौरान, घाटी के लिए तापमान अभी भी सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुकरनाग में शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। एक दिन पहले यहां का तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। कुपवाड़ा का तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई, जबकि उत्तरी कश्मीर में शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है।