Breaking News

कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का हुआ निधन, कांग्रेस में छाई शोक की लहर

भुवनेश्वर,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ओडिशा में तीन बार विधायक रहे सुबल साहू का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि साहू का कुछ समय से उपचार चल रहा था। यहां के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

तीन तलाक: सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के हक मे दिया, बड़ा फैसला

शिक्षामित्रों के आंदोलन को अखिलेश यादव ने दी नई ऊर्जा, तो योगी के नहले पर मारा दहला

 राज्य में लोकप्रिय नेता रहे साहू को उनकी संगठन क्षमताओं के लिये जाना जाता था। वह बारगढ़ जिला में बिजेपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

बड़े राजनैतिक अर्थ हैं, अखिलेश यादव के ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होंने के

बीजेपी नेता मनोज तिवारी की पिटाई, मीडिया ने खबर दबाई, सोशल मीडिया पर हुई एेसे खिंचाई

 विधानसभा के लिये वह लगातार तीन बार वर्ष 2004, 2009 और 2014 में हुए चुनावों में निर्वाचित हुए थे। साहू ने वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजद के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री प्रसन्न आचार्य को हराया था।

बसपा ने सपा से गठबंधन के संकेत देकर, बीजेपी की उड़ायी नींद, पलट सकती है देश की राजनीति

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर, जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन- अटेवा

 खेल में रुचि रखने वाले साहू ने वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। साहू एक जाने माने वॉलीबॉल खिलाड़ी थे और उन्होंने 1980 के दशक में महत्वपूर्ण खेल कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया था। साहू के निधन पर ओडिशा के राज्यपाल एस सी जमीर और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताया है।

जल्द शुरू होगा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान, अशोक यादव को मिली यूपी की जिम्मेदारी

लालू यादव ने नितीश कुमार पर फोड़ा, 15000 करोड़ के सृजन महाघोटाले का बम

 ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नरसिंह मिश्रा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन और बीजद नेता एवं सांसद बैजयंत पांडा ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सेना में आरक्षण देने के लिए, केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से की अपील