Breaking News

समाचार बुलेटिन, रात्रि 8 बजे -30.06.2017

लखनऊ ,30.06.2017,  प्रस्तुत है, रात्रि 8 बजे की समाचार बुलेटिन मे, आज दिन भर की प्रमुख खबरें-

लालू यादव को इस मामले में मिली राहत, व्यक्तिगत कोर्ट में नहीं होना होगा पेश

रांची,  झारखंड की राजधानी रांची में केन्द्रीय जांच ब्यूरो  की विशेष अदालत ने आज बहुचर्चित चारा घोटाला के मामले में राष्ट्रीय जनता दल  के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने यादव की व्यक्तिगत पेशी से छूट देने से संबंधित आवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

बापू को श्रद्धांजलि दे मीरा कुमार ने शुरू किया ये अभियान…

अहमदाबाद,  राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस समेत 17 विपक्षी दलों के गठबंधन की उम्मीदवार तथा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने आज अपने चुनाव अभियान की विधिवत शुरुआत से ठीक पहले यहां महात्मा गांधी के ऐतिहासिक साबरमती आश्रम का दौरा किया और बाद में कहा कि ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

वेंकैया नायडू ने कहा,जीएसटी पर विशेष सत्र का बहिष्कार क्यों कर रहा है विपक्ष ?

नई दिल्ली,  केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि जीएसटी विरोध पर एक बार फिर कांग्रेस को विचार चाहिए, यह कोई पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि बहिष्कार करने के कांग्रेस के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ऐसा क्यों कर रही है समझ नहीं आ रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

राकांपा ने दिया कांग्रेस को झटका…

नई दिल्ली,  शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जीएसटी पर विपक्षी खेमे से खुद को आज यह कहते हुए अलग कर लिया कि वह मध्यरात्रि को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगी। ज्यादातर विपक्षी पार्टियों से अपने अलग रुख का औचित्य जताते हुए राकांपा नेता तारिक अनवर ने कहा कि उनकी पार्टी ने जीएसटी पारित होते समय उसका समर्थन किया था और,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

जानिए क्या हैं, पीएम मोदी का गुजरात को लेकर सपना…

मोडासा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि वह गुजरात के अरावली जिले में भगवान बुद्ध का एक विशाल स्मारक बनाना चाहते हैं, जहां एक खुदाई के दौरान बौद्ध अवशेष पाए गए थे। गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मोदी ने मोडासा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

भारत-चीन सेना के बीच तनाव, सिक्कम में नाथूला से कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द

नई दिल्ली, सिक्किम में नाथू ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द कर दी गयी है। एक अधिकारी ने आज बताया कि यह निर्णय चीन-भारत सीमा से लगे विवादित इलाके को लेकर भारतीय और चीनी जवानों के बीच ताना-तानी की पृष्ठभूमि में सामने आया है। यह फैसला नाथू ला मार्ग के जरिए एक कठिन यात्रा के बाद भगवान शिव के निवास स्थान माने जाने वाले पर्वतीय क्षेत्र की यात्रा करने की,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

चीन को करारा जवाब, जेटली ने कहा- 1962 व 2017 के भारत में काफी फर्क

नई दिल्ली, चीन को करारा जवाब देते हुए रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि सन् 1962 और साल 2017 के भारत में काफी फर्क है। चीन ने एक दिन पहले कहा था कि भारत को 1962 की हार से सबक लेना चाहिए। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी  के प्रवक्ता की कथित टिप्पणी की प्रतिक्रिया में इंडिया टुडे के मिडनाइट कॉन्क्लेव में जेटली ने कहा,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

जीएसटी के विरोध में पूरे देश में सड़कों पर उतरे व्यापारी

नई दिल्ली, संसद के सेंट्रल हॉल में 30 जून की रात जीएसटी के मिडनाइट शो से पहले दिल्ली के व्यापारियों ने वस्तु एवं सेवा कर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जीएसटी दरों के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली के होलसेल व्यापारियों ने सभी मुख्य बाजार बंद रखे हैं। दिल्ली के साथ ही कानपुर और चंडीगढ़ में व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं। व्यापारियों का आरोप है कि,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

इस भारतीय लड़के ने तोड़ दिया आइंस्टीन का रिकॉर्ड……….

लंदन/नई दिल्ली,  ब्रिटेन में भारतीय मूल का 11 वर्षीय लड़का मेन्सा आईक्यू टेस्ट में सर्वाधिक 162 अंक हासिल कर देश का सबसे ज्यादा बुद्धिमान बच्चा बन गया है। उसने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से दो अंक अधिक प्राप्त किए हैं। दक्षिण इंग्लैंड में रीडिंग टाउन के अर्णव शर्मा ने बिना किसी तैयारी के कुछ सप्ताह पहले सबसे मुश्किल टेस्ट के लिए ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

विदेश यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी………

नई दिल्ली,  हवाई मार्ग से विदेश जाने वाले भारतीयों को शनिवार से प्रस्थान कार्ड  भरने की औपचारिकता से मुक्ति मिल जायेगी। हालांकि, रेल, जलमार्ग या सड़क मार्ग से विदेश जाने वाले यात्रियों को यह छूट नहीं मिलेगी। गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह यह फैसला कर इस व्यवस्था को आगामी एक जुलाई से लागू करने की पहल की थी। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में यह,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

उत्तर प्रदेश लखनऊ में बारिश से गर्मी व उमस से राहत

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अधिकांश इलाकों में गुरुवार देर रात बारिश होने से तापमान में कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत भी मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बारिश रुक-रुक होती रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

  विस्तार से खबरें जानने के लिये ”news85 .in” पर जाकर पूरी खबरें पढ़ें–