Breaking News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी

भोपाल,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राहुल गांधी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

श्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से लिखा है ‘ऐसे अपराजेय योद्धा और भारत के जन-जन की आवाज श्री राहुल गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की है।

इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही कहा कि मैं ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना करता हूँ।