Breaking News

कार दुर्घटना में पांच की मौत….

तबिलिसी, जॉर्जिया के तुशीती में शनिवार को एक कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि 12 लोगों को ले जा रही एक मिनीवैन जॉर्जिया के तुशीती पहाड़ी क्षेत्र में गड्ढे में गिर गयी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य यात्री घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि सीमा पुलिस के एक हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगाया गया था।  अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे है।