केन्द्रीय मंत्री ने कहा- जनता के पैसे पर इतनी मौज तो शायद मुगलों ने भी नहीं की होगी

नई दिल्ली,  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए ट्वीटर पर अपने जारी सन्देश में लिखा है कि कमाल का आदमी है ये तो दिल्ली में, दिल्ली की जनता के पैसे पर इतनी मौज तो शायद मुगलों ने भी नहीं की होगी। सब मिलके केजरीवाल को प्रणाम कीजिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मानहानि का केस कर रखा है। इस मसले में अब केजरीवाल चाहते हैं कि इस मुकदमे में 3.86 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान दिल्ली सरकार द्वारा वहन किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस मामले पर भाजपा ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार सुबह कहा था कि केजरीवाल पहले कहते थे कि गाड़ी नहीं लेंगे, बंगला नहीं लेंगे, अब जनता पर वकील का बोझ डालकर उसे लूट रहे हैं। ये मुकदमा मुख्यमंत्री या सरकार पर नहीं है। ये निजी मुकदमा है, फीस भी उन्हें देनी चाहिए। जनता के पैसे की लूट कतई मंजूर नहीं है।

Related Articles

Back to top button