Breaking News

केन्द्र सरकार ने लगाया स्वच्छ भारत उपकर

modi
केन्द्र सरकार ने सेवाकर के दायरे मंे आ रही सभी सेवाओं पर 15 नवंबर से आध्ाी फीसदी स्वच्छ भारत उपकर लगाने का निर्णय लिया है। इससे संग्रहित राशि का उपयोग स्वच्छ भारत अभियान पर व्यय किया जायेगा। बयान मंे कहा गया है कि 100 रुपये की सेवाआंे पर मात्र 50 पैसे का उपकर लगाया गया है।

आध्ािकारिक जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत उपकर कोई दूसरा कर नहीं है लेकिन स्वच्छ भारत मंे देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी को इसके जरिये सुनिश्चित किया गया है। चालू वित्त वर्ष के बजट मे स्वच्छ भारत उपकर लगाने का प्रावध्ाान किया गया था। इसे संग्रहित राशि का उपयोग स्वच्छ भारत अभियान और इसी तरह की दूसरी गतिविध्ाियांे पर व्यय की जायेगी। नीति आयोग की स्वच्छ भारत मिशन पर गठित मुख्यमंत्रियांे की उप समिति ने उपकर लगाने की सिफारिश की थी और उसी के अनुरूप सरकार ने यह निर्णय लिया है।