Breaking News

कोविड टीकाकरण में 179.33 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली, पिछले 24 घंटे में देश भर में 18 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 179.33 करोड़ से अधिक हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 18 लाख 69 हजार 103 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 179 करोड़ 33 लाख 99 हजार 555 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के चार हजार 575 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 46 हजार 962 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.11 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में सात हजार 416 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 13 हजार 566 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.69 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 97 हजार 904 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसी के साथ देश में अब तक कुल 77 करोड़ 52 लाख आठ हजार 471 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।