कौन हैं, सरोजनीनगर सीट से सपा प्रत्याशी अनुराग यादव ?

anurag-yadav_1485807705लखनऊ,  समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस सीट पर पार्टी ने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अनुराग यादव को उतारा है। वर्तमान मे कैबिनेट मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी इसी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। अखिलेश यादव ने स्वयं प्रेस को बताया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। क्योंकि वह 2018 तक विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्होने कैबिनेट मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला पर इस तरह की अफवाह उड़ाने का आरोप भी लगाया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चचेरे भाई को सरोजनी नगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। अनुराग यादव,समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम के बेटे हैं। वह बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव के भाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button