Breaking News

कौशांबी में गिरीश यादव ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

कौशांबी, उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव ने कौशांबी जिले में शुक्रवार को सरकारी विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानी।

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री ने आज कलेक्ट्रेट परिसर मंझनपुर स्थित उदयन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। राज्यमंत्री जिला मुख्यालय पहुंच कर सबसे पहले कांशी राम गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।

तदोपरांत राज्यमंत्री समीक्षा बैठक में शामिल हुए राज सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की सिलसिलेवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए साथ ही अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के भी निर्देश जिलाधिकारी को दिये।

उन्होंने साफ शब्दों में अधिकारियों से कहा लोक कल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से निर्धारित अवधि में पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक के बाद राज्यमंत्री ने गौआश्रय स्थल, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया एक गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। इसके बाद मीडिया से मुखातिब राज्यमंत्री ने खेल शिक्षकों की तैनाती के आदेश के बावजूद धरातल पर शिक्षको की तैनाती ही न होने के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि सरकार शीघ्र ही किस विषय में मंथन कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।