गाजियाबाद के सहायक महानिरीक्षक स्टैम्प, हुये गिरफ्तार

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के सहायक महानिरीक्षक ;एआईजी स्टैम्प राजेश शर्मा को आज देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एआईजी के खिलाफ कई संगठनो ने शासन और जिला प्रशासन से शिकायत की थी। जिला अधिकारी मिनिष्टि एस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीते लंबे समय से राजेश शर्मा के खिलाफ कई शिकायते मिले।

इन शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए जब मामले को जाँच करवाई गई तो पता चला कि राजेश ने राजनगर इलाके में किसी रिटायर्ड अधिकारी के मकान में एक निजी कार्यालय खोल रखा है, जहां वो स्टैम्प सम्बन्धी मामलों की सुनवाई करते है। इसके बाद जिला प्रशासन ने उक्त मकान पर छापा मरकर कम्प्यूटर व कई फाइल बरामद की। इस छापेमरी में एआईजी स्टाम्प के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले। इसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button