गायत्री प्रजापति के खिलाफ जांच शुरू

gayetriलखनऊ, अखिलेश के करीबी व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ राजधानी के गौतमपल्ली थाने में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस मामले की जांच कर रही सीओ अमिता सिंह ने गुरुवार को दिल्ली पहुंची और पीड़ित महिला का बयान लिया।

गौरतलब है कि महिला से यौन शोषण व उसकी बच्ची से छेड़छाड़ की शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। डीजीपी से लेकर राज्य सरकार तक न्याय की गुहार लगाई, मामला मंत्री का होने पर किसी ने पीड़िता की मदद नही की। जिस पर पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट ने पीड़ित की फरियाद सुनी और राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए तत्काल गायत्री प्रजापति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए। आदेश पर गायत्री प्रजापति के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। जांच कर रही सीओ सर्किल अमिता सिंह गुरुवार को दिल्ली पहुंची और पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि महिला का बयान ले लिया गया है तथा बच्ची का बयान लेकर उन्हें लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पीड़ित मां-बेटी का कलमबंद बयान होगा। बयान के बाद पुलिस आरोपी प्रजापति से पूछताछ करेगी।

Related Articles

Back to top button